Delhi Blast : दिल्ली में बड़ा धमाका! 8 की मौत कई घायल

दिल्ली में लाल किले के पास आज दोपहर हुआ जोरदार धमाका पूरे शहर को हिला गया। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में अचानक विस्फोट हुआ, जिसकी आवाज़ दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद कार में आग भड़क गई और देखते ही देखते आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी उसकी चपेट में आ गईं। सड़क पर अफरातफरी मच गई और लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे।

इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धमाका होते ही सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। वहीं दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और आस-पास के सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई है।

दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। धमाके की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस शुरुआती जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से सबूत जुटा रही है।

फिलहाल प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। इस हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है और हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर इतनी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर इतना बड़ा धमाका कैसे हो गया।

LNJP Hospital Update: लाल किला ब्लास्ट में 8 की मौत, कई की हालत गंभीर

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके से घायल 15 लोगों को LNJP अस्पताल लाया गया, लेकिन 8 की रास्ते में ही मौत हो गई। तीन की हालत नाज़ुक है — डॉक्टर लगातार इलाज कर रहे हैं। अस्पताल में रोना-धोना और दहशत का माहौल, सुरक्षाबलों की नजर हर पल घटनाक

दिल्ली में हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क

लाल किले के पास धमाके के बाद दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों, मेट्रो स्टेशनों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और फॉरेंसिक टीमें मिलकर जांच में जुटी हैं। हर आने-जाने वाले वाहन पर सख़्त निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी यूनिट्स तैयार हैं।

लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। धमाके की वजहों की जांच जारी है और जल्द ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

Leave a Comment