All Pradhan Mantri Yojana Name List सभी प्रधानमंत्री योजना नाम लिस्ट A to Z

All Pradhan Mantri Yojana Name List सभी प्रधानमंत्री योजना नाम लिस्ट A to Z

All Pradhan Mantri Yojana List Name: क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे आसपास ही ऐसी सरकारी योजनाएं चल रही होती हैं, जिनका लाभ हम या हमारे परिवार वाले ले सकते हैं, लेकिन पूरी जानकारी न होने की वजह से हम पीछे रह जाते हैं। सोचिए, अगर किसान को समय पर आर्थिक मदद मिल जाए, किसी जरूरतमंद परिवार को पक्का घर मिल जाए, या किसी महिला को मुफ्त गैस कनेक्शन और परिवार को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल जाए — तो कितनी बड़ी राहत मिल सकती है।

इसी उद्देश्य से यहां 2026 में चल रही सभी प्रमुख प्रधानमंत्री योजनाओं की सरल और भरोसेमंद जानकारी दी गई है, जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी अहम योजनाएं शामिल हैं।

इस पोस्ट की मदद से आप All Pradhan Mantri Yojana Name List पता चल जाएगा

Pradhan Mantri Yojana Name List

प्रधानमंत्री जन धन योजना – Pradhan   Mantri Jan Dhan Yojana

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana ( PMJDY)

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत कोई भी व्यक्ति शून्य बैलेंस पर बैंक खाता खोल सकता है। इस खाते से सरकारी सहायता राशि सीधे मिलती है और ₹2 लाख तक दुर्घटना बीमा का लाभ भी मिलता है। यह योजना आम लोगों को बैंकिंग सुविधा से जोड़कर आर्थिक सुरक्षा देती

》》》All Bhojpuri Hero Name List With Photo भोजपुरी हीरो के नाम लिस्ट फोटो

प्रधानमंत्री जन धन योजना में आवेदन कैसे करें?

ऑफलाइन आवेदन


● अपने नजदीकी बैंक शाखा या बैंक मित्र (BC) के पास जाएं।
● जन धन खाता खोलने का फॉर्म भरें।
● आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और एक पहचान पत्र जमा करें।
● सत्यापन के बाद आपका खाता खोल दिया जाएगा। 


जरूरी दस्तावेज

●Website: (PMJDY)
● आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
● पहचान प्रमाण (Voter ID / PAN / Driving License)
● पासपोर्ट साइज फोटो
● मोबाइल नंबर


ध्यान रखें


● खाता शून्य बैलेंस पर खोला जा सकता है।
● किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाती।
● सरकारी योजनाओं की राशि सीधे इसी खाते में आती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना – Pradhan Mantri Awas Yojana

Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY)

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत परिवारों को पक्का घर बनाने या खरीदने के लिए सब्सिडी दी जाती है। यह योजना शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लागू है और जरूरतमंद लोगों को अपने घर का सपना पूरा करने में मदद करती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन कैसे करें?

शहरी (Urban) क्षेत्र के लिए


● PMAY Urban की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
● Citizen Assessment विकल्प चुनें।
● आधार नंबर दर्ज करें और फॉर्म भरें।
● आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
● फॉर्म सबमिट कर आवेदन नंबर सुरक्षित रखें।


ग्रामीण (Gramin) क्षेत्र के लिए


● ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय से संपर्क करें।
● संबंधित अधिकारी द्वारा पात्रता सूची में नाम जोड़ा जाता है।


जरूरी दस्तावेज
● आधार कार्ड
● पहचान और पता प्रमाण
● आय प्रमाण पत्र
● बैंक खाता विवरण

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि – Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi

इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 सीधे बैंक खाते में मिलते हैं। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है, जिससे खेती के जरूरी खर्च पूरे करने में मदद मिलती है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन


● PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – www.pmkisan.gov.in
● “Apply Online” या “New Farmer Registration” चुनें।
● अपना आधार नंबर, बैंक विवरण, और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
● दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
● सबमिट करने के बाद दी गई रसीद/रसीद संख्या सुरक्षित रखें।


जरूरी दस्तावेज
● आधार कार्ड
● बैंक पासबुक
● फसल/कृषि योग्य जमीन के दस्तावेज
● मोबाइल नंबर

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना – Pradhan Mantri Ujjwala Yojana

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana

गांव और गरीब परिवारों में आज भी कई महिलाएं लकड़ी या कोयले के चूल्हे पर खाना बनाती हैं, जिससे धुएं की वजह से स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इसी समस्या को कम करने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत  महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जाता है, ताकि वे सुरक्षित और साफ ईंधन से खाना बना सकें और परिवार का वातावरण भी बेहतर रह

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया


● नजदीकी गैस एजेंसी (LPG Distributor) पर जाएं।
● उज्ज्वला योजना का आवेदन फॉर्म भरें।
● आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाता विवरण जमा करें।
● दस्तावेज़ सत्यापन के बाद आपको एलपीजी गैस कनेक्शन.    जारी कर दिया जाता है।


जरूरी दस्तावेज


● आधार कार्ड
● राशन कार्ड (BPL / पात्र परिवार)
● बैंक खाता विवरण
● पासपोर्ट साइज फोटो

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना  Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana (PMSBY)

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक सस्ती दुर्घटना बीमा योजना है। इसमें बहुत कम प्रीमियम देकर ₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। यह योजना खास तौर पर आम लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए शुरू की गई है, ताकि दुर्घटना की स्थिति में परिवार को सहारा मिल सके।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया


● अपने बैंक खाते वाली नजदीकी बैंक शाखा में जाएं।
● प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का फॉर्म भरें।
● आधार कार्ड और बैंक खाता विवरण जमा करें।
● फॉर्म जमा होने के बाद हर साल प्रीमियम सीधे बैंक खाते से  कट जाता है।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana (PMJJBY)

Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana

जीवन में कब क्या हो जाए, यह कोई नहीं जानता। ऐसे समय में परिवार को आर्थिक सहारा मिले, इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना शुरू की गई है। इस योजना में बहुत कम सालाना प्रीमियम देकर ₹2 लाख तक का जीवन बीमा कवर मिलता है, ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को कुछ आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया


● अपने नजदीकी बैंक या जहां आपका बैंक खाता है, वहां जाएं।
● प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का फॉर्म भरें।
● आधार कार्ड और बैंक खाता विवरण जमा करें।
● फॉर्म जमा होने के बाद सालाना प्रीमियम सीधे आपके बैंक खाते से कट जाता है।

अटल पेंशन योजना Atal Pension Yojana

Atal Pension Yojana

जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, उनके लिए बुढ़ापे में नियमित आय का सहारा होना बहुत जरूरी होता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए अटल पेंशन योजना शुरू की गई। इसमें हर महीने थोड़ा-थोड़ा योगदान करने पर 60 साल की उम्र के बाद तय राशि के रूप में पेंशन मिलती है, जिससे बुढ़ापे में खर्च चलाने में मदद मिलती है और भविष्य को लेकर कुछ राहत महसूस होती है।

अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया


● अपने नजदीकी बैंक या जहां आपका बचत खाता है, वहां जाएं।
● अटल पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म भरें।
● आधार नंबर और मोबाइल नंबर की जानकारी दें।
● अपनी उम्र और चुनी गई पेंशन राशि के अनुसार मासिक योगदान तय करें।
● फॉर्म जमा होने के बाद हर महीने तय राशि आपके बैंक खाते से कटती रहेगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin (PMAY-G)

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin

गांवों में कई परिवार ऐसे होते हैं जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं होता। इसी समस्या को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शुरू की गई है। इस योजना के तहत परिवारों को घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि वे सुरक्षित और बेहतर घर में रह सकें और उनका जीवन थोड़ा आसान हो सके।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया


● अपने गांव की ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में संपर्क करें।
● पात्र परिवारों का नाम SECC सूची (Socio-Economic Caste Census) के आधार पर चुना जाता है।
● यदि आप पात्र हैं, तो आपका नाम लाभार्थी सूची में जोड़ा जाता है।
● स्वीकृति मिलने के बाद घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

Leave a Comment